होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट का जलस्तर 939 फिट पर, बरगी बांध के 9 गेट खुलने से करीब 4 फिट तक बढ़ेगा; जिला प्रशासन अलर्ट
सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बढ़कर 939 फीट तक पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से करीब 28 फिट नीचे है वही जबलपुर के बरगी बांध के 9 गेट खोलकर करीब 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके चलते नर्मदापुरम में अगले कुछ घंटों में जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।