हरदोई: मेढू गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ प्रधानपति, सड़क किनारे खड़ी मिली गाड़ी और पड़ा मिला मोबाइल
Hardoi, Hardoi | Sep 29, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के मेढू गांव के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधानपति गायब हो गया। सड़क किनारे उसकी चाभी लगी गाड़ी खड़ी मिली और मोबाइल पड़ा हुआ मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।अरवल थाना क्षेत्र के बेडीजोर के प्रधानपति यतीश कुमार सिंह कोतवाली शहर क्षेत्र के मेढू गांव के गायब हो गए।