हरदोई: सिंचाई के लिए डीजल लेने जा रहे किसान को परेली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
Hardoi, Hardoi | Sep 29, 2025 हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विमलेश खेती किसानी का काम करते थे।परिजनों ने बताया कि विमलेश रविवार की शाम को सिंचाई के लिए बाइक से डीजल लेने के लिए जा रहे थे उसी दौरान परेली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया।