कोटद्वार: कालागढ़ पुलिस ने महिला के साथ मारपीट कर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष कालागढ़ संजीव ममगांई ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि कचनाल काशीपुर निवासी शिल्पी द्वारा थाना कालागढ़ पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि कुबेर सिंह व अमित कुमार द्वारा मेरे साथ मारपीट कर आपत्तिजनक व अभद्र व्यवहार करते हुये गाली गलौच करने के साथ ही मेरे पति दिनेश व रिश्तेदार पर पत्थर मारे और घायल किया।