जगाधरी: रादौर के विमल गर्ग हॉस्पिटल से दिन के समय ही मोटरसाइकिल हुई चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
अस्पताल में एक लड़का मोटरसाइकिल के ऊपर जाकर बैठता है उसके बाद ताला तोड़ करके उसे बड़ी आसानी से वहां से चोरी कर ले जाता है। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू की है। चोरी के बाद से लोगों में डर का माहौल है।