जगाधरी: साढोरा विधायक रेणु बाला ने अपने हल्के के आधा दर्जन गांवों का दौरा करते हुए लोगों को पार्टी की नीतियों की दी जानकारी
विधायक रेणु बाला ने बताया कि हरियाणा के अंदर अब विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर आज वह अपने हल्के के लोगों के बीच पहुंची और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आगामी नीतियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को साथ जोड़ा जा सके और चुनाव में इसका लाभ भी लिया जा सके।