जगाधरी: महाराणा अग्रसेन पार्क में युवक द्वारा महिलाओं को जाने से रोकने व अभद्रता करने के चलते गुसाये लोगों ने गेट को लगाया ताला
महिलाओं ने बताया वह पार्क में जाना चाहती थी तो चौकीदार के बेटे ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। जब उन्हें कारण पूछा तो वह उनसे अभद्रता करने लगा इसके बाद लोग वहां पर एकत्रित हुए और लोगों ने गुस्से में गेट को ही ताला लगा दिया। उसने कहा जब तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह ताला खोलने वाले नहीं है।