जगाधरी: सरकार से मिले 100-100 गज के प्लाट का कब्जा न मिलने के चलते खेड़ा ब्राह्मण गांव के लोगों ने लघु सचिवालय लगाई गुहार
लोगों का कहना है कि सरकार ने उनको प्लांट तो दे दिए उनकी रजिस्ट्री भी हो गई और आज तक कब्जा नहीं मिला। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों के उनके ऊपर कब्जा किया हुआ है जिसे खाली करने में प्रशासन ना काम नजर आ रहा है। इसको लेकर उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी से उन्हें कब्जा दिलाने की मांग की है।