लालगंज: बैधा गांव में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला झुलसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा उपचार
हलिया थाना क्षेत्र के बैधा गांव में रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे गरज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला झुलस कर अचेत हो गई। झुलसी महिला को परिजन आनन फानन उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए। जहां पर उपचार चल रहा है। धर्मा देवी पत्नी अजय घर के बरामदे में बैठी थी कि अचानक घर से 100मीटर दूर पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी।