परिहार: परिहार निबंधन कार्यालय में पेपरलेस होगी जमीन की रजिस्ट्री, ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को मिलेगी राहत
जमीन, प्लॉट और फ्लैट की खरीद-बिक्री करने वालों के लिए राहत की खबर है। परिहार निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत स्टाम्प शुल्क, निबंधन शुल्क भुगतान, बायोमेट्रिक सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी होंगी। रजिस्ट्री पूरी होने के बाद डिजिटल डीड संबंधित व्यक्ति को व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्य