सोमवार की दोपहर 2 बजे बागपत जिले के गांव राजपुर खामपुर निवासी दिव्यांग गुलसार डीएम कार्यालय पर पहुंचा। गुलसार ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए शामली के एक प्राईवेट अस्पताल में बगैर किसी उपचार के पत्नी के आयुष्मान कार्ड से हजारों रूपए निकालने का आरोप लगाया। डीएम से जनहितकारी योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।