हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में फरार वांछित को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीती 31 अगस्त को दर्ज हुए अपहरण और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित को ज्वालापुर पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी सन्नी को ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से दोपहर 2 बजे उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी सन्नी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी।