हरिद्वार: शंकराचार्य चौक के पास दो दिन पूर्व हुई व्यापारी की सड़क दुर्घटना में मौत का CCTV आया सामने, मौत बस की टक्कर से हुई थी
शंकराचार्य चौक के पास 2 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई व्यापारी की मौत का CCTV सामने आया है, जिसमें यह स्पष्ट हो गया है कि व्यापारी की मौत पंजाब रोडवेज की बस की टक्कर से हुई थी। मामले का CCTV सामने आने के बाद मृतक व्यापारी के परिजनों ने कनखल थाने में आरोपी बस ड्राईवर के खिलाफ दोपहर 2 बजे मुकदमा दर्ज करवाया है। कनखल पुलिस आरोपी ड्राईवर की तलाश में जुट गई है।