हरिद्वार: DM ने ARTO और सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में की छापेमारी, अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
जिलाधिकारी ने सोमवार को रौशनाबाद स्थित ARTO और सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में छापा मारा। सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुई छापेमारी की कारवाई में सहायक श्रम आयुक्त समेत 4 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, DM ने ARTO कार्यालय में छापेमारी की जहां ARTO समेत 16 कर्मचारी और एक पीआरडी जवान अनुपस्थित रहे। DM ने अनुपस्थित रहे सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।