हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में डीएम कर्मेंद्र सिंह ने ली चिकित्सीय प्रबंध समिति की बैठक, पास किया गया प्रस्तावित बजट
रोशनाबाद मुख्यालय में आज हरिद्वार के जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने चिकित्सीय प्रबंध समिति की बैठक ली। बैठक में जिला अस्पताल और मेला अस्पताल की प्रबंध समिति से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डीएम दोनों अस्पतालों की आय और व्यय का लेखा जोखा मांगा और साथ ही सालाना बजट भी पास किया गया। डीएम ने बताया कि बेहतर चिकित्सा के लिए प्रस्तावित बजट पास किए गए हैं।