हरिद्वार: रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे की रोड मिलने पर GRP पुलिस हुई अलर्ट, रेलवे ट्रैक पर गश्त और संदिग्धों से की गई पूछताछ
उत्तराखंड के रुद्रपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे की रोड मिलने के बाद जीआरपी पुलिस अलर्ट है। एसपी जीआरपी सरिता डोबाल के निर्देश पर आज जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर गस्त की और रेलवे स्टेशन तथा रेलवे पटरी के आसपास घूमने वाले संदिग्धों से पूछताछ भी की। बना वजह ट्रैक किनारे बैठे और रेलवे स्टेशन पर बैठे लोगों को फटकार लगाई गई। साथ ही डॉग स्क्वायड भी अलर्ट पाई गई।