Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

छिंदवाड़ा नगर: शहीद स्मारक पर कांग्रेस सेवा दल ने शहीदों को याद करते हुए किया झंडा वंदन

रविवार शाम 5 बजे शहर कांगे्स सेवादल के अध्यक्ष बलराम चैहान ने बताया कि  आज कांगे्रस सेवादल के द्वारा शहीद स्मारक पर माह के अंतिम रविवार 30 नवंबर 2025 को परंपरा अनुसार देश की स्वतंत्रता पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद करने के उद्देश्य से झंडा वंदन किया गया ।

MORE NEWS

चाँदामेटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 कि.ग्रा. महुआ लहान व 100 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त
============================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने आज वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत ग्राम नोनी एवं दरबई में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की।
      वृत्त चाँदामेटा प्रभारी के नेतृत्व में आबकारी दल ने ग्राम नोनी में नाले एवं पहाड़ी किनारे झाड़ियों में तथा ग्राम दरबई में नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया महुआ लहान बरामद किया। क्षेत्र में कुल चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अड्डों के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी प्लास्टिक की कुप्पियों से हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई।
      कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 14 प्लास्टिक की 5-5 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों एवं 2 प्लास्टिक की 15-15 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों से कुल 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग ने इस मामले में 6 प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में वृत्त चाँदामेटा प्रभारी श्री जीत सिंह धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक ओम नारायण बाम्हने, आरक्षक सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया, श्री रविशंकर कंगाली तथा नवनियुक्त आरक्षक श्री घनश्याम पन्द्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चाँदामेटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 कि.ग्रा. महुआ लहान व 100 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त ============================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने आज वृत्त चाँदामेटा अंतर्गत ग्राम नोनी एवं दरबई में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की। वृत्त चाँदामेटा प्रभारी के नेतृत्व में आबकारी दल ने ग्राम नोनी में नाले एवं पहाड़ी किनारे झाड़ियों में तथा ग्राम दरबई में नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया महुआ लहान बरामद किया। क्षेत्र में कुल चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अड्डों के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी प्लास्टिक की कुप्पियों से हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 14 प्लास्टिक की 5-5 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों एवं 2 प्लास्टिक की 15-15 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों से कुल 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग ने इस मामले में 6 प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में वृत्त चाँदामेटा प्रभारी श्री जीत सिंह धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक ओम नारायण बाम्हने, आरक्षक सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया, श्री रविशंकर कंगाली तथा नवनियुक्त आरक्षक श्री घनश्याम पन्द्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

शासकीय हाई स्कूल नोनिया करबल में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। 

#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश 
#NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
Home Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

शासकीय हाई स्कूल नोनिया करबल में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत शपथ एवं जागरूकता रैली आयोजित
==========================================================

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित विशेष नशा मुक्ति अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशा मुक्ति शपथ एवं ड्रग अवेयरनेस रन (जागरूकता रैली) का आयोजन किया गया।
      कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के संरक्षण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन शैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ.पी.एन. सनेसर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंशाराम उइके, प्रो. महेंद्र साहू एवं डॉ. निधि डोडानी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों तथा नशा मुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं से नशे के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में जनजागरण का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।
      इसके बाद महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रग अवेयरनेस रन (नशा मुक्ति जागरूकता रैली) निकाली गई। रैली का सफल नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं टीम लीडर श्री संकल्प विश्वकर्मा तथा सुश्री भूमिका धुर्वे ने किया।
      कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री योगेश डेहरिया, श्री चंचलेश साहू, श्री सत्य प्रकाश सूर्यवंशी, श्री यश बर्मिया, श्री हिमांशु लिंगायत सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत शपथ एवं जागरूकता रैली आयोजित ========================================================== मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित विशेष नशा मुक्ति अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा नशा मुक्ति शपथ एवं ड्रग अवेयरनेस रन (जागरूकता रैली) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के संरक्षण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन शैली अपनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ.पी.एन. सनेसर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंशाराम उइके, प्रो. महेंद्र साहू एवं डॉ. निधि डोडानी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों तथा नशा मुक्त जीवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने युवाओं से नशे के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में जनजागरण का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रग अवेयरनेस रन (नशा मुक्ति जागरूकता रैली) निकाली गई। रैली का सफल नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं टीम लीडर श्री संकल्प विश्वकर्मा तथा सुश्री भूमिका धुर्वे ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री योगेश डेहरिया, श्री चंचलेश साहू, श्री सत्य प्रकाश सूर्यवंशी, श्री यश बर्मिया, श्री हिमांशु लिंगायत सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिधौरा में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुये शपथ दिलाई गई।

#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश 
#NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिधौरा में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुये शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

परिवहन विभाग ने की सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच

4 स्कूल वाहन जप्त, 09 वाहनों पर 76000 रूपये की चालानी कार्रवाई
=============================================================

परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 35 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई।
       जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 4 स्कूल वाहन - क्रमांक एमपी 20 टी 6769, एमपी 37 सी 0188, एमपी 16 टी 1436 एवं एमपी 04 बीए 2547 बिना वैध दस्तावेज के संचालित पाए गए। इन सभी वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी सिंगोड़ी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 9 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 76000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा भविष्य में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने की सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच 4 स्कूल वाहन जप्त, 09 वाहनों पर 76000 रूपये की चालानी कार्रवाई ============================================================= परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के आदेश के परिपालन में बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा सिंगोड़ी-अमरवाड़ा क्षेत्र में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान छोटे-बड़े लगभग 35 स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहनों के समस्त दस्तावेज, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य प्रावधानों में कमियां पाए जाने पर 4 स्कूल वाहन - क्रमांक एमपी 20 टी 6769, एमपी 37 सी 0188, एमपी 16 टी 1436 एवं एमपी 04 बीए 2547 बिना वैध दस्तावेज के संचालित पाए गए। इन सभी वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी सिंगोड़ी परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटरयान अधिनियम के तहत दस्तावेजों एवं अन्य कमियां पाए जाने पर 9 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 76000 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी कि वे मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करें। अन्यथा भविष्य में कमियां पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

छिंदवाड़ा नगर: शहीद स्मारक पर कांग्रेस सेवा दल ने शहीदों को याद करते हुए किया झंडा वंदन - Chhindwara Nagar News