बीकानेर से खबर, महापौर अनिल कल्ला ने वल्लभ गार्डन स्थित डंपिंग यार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था में पाई गई भारी अव्यवस्थाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और कचरा संग्रहण कंपनी के प्रतिनिधियों को जमकर फटकार लगाई।निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुल 177 टिपरों में से केवल 115 टिपर ही रनिंग हालत में थे, जबकि 15 वाहन ब्रेकडाउन थे और अन्य अनुपलब्ध थे। इस पर महापौर ने खराब पड़े वाहनों को तत्काल दुरुस्त करवाकर ऑन-रोड करने के सख्त निर्देश दिए।महापौर कल्ला ने अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को स्पष्ट हिदायत दी कि:
शहर के प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए।सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
#BikanerUpdates
Bikaner, Bikaner | Nov 14, 2026