गुना: कुड़ी मंगवार गांव में चरनोई भूमि पर कब्जा करने का आरोप, लोगो ने अतिक्रमण हटाकर खेल मैदान और गौशाला की मांग #jansamasya
गुना जनपद पंचायत के ग्राम कुड़ी मंगवार के लोगो ने 2 दिसंबर दोपहर को कलेक्टर को आवेदन दिया। ग्रामीणों का आरोप है गांव की करीब 20 बीघा चरनोई भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा हो गया है। जिसे हटाकर गांव में केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद सिंधिया ने दिए #10 लाख की राशि से खेल मैदान और गौशाला बनाई जाए। उसी जमीन पर वर्तमान में लगे डंपर प्लांट को स्वस्थ पर खतरा बताया है।