बक्सर: जिले को मिले बिहार पुलिस में 342 नए सिपाही, एसपी ने दिया नियुक्ति पत्र, दिलाई शपथ
Buxar, Buxar | Jul 1, 2025 बक्सर पुलिस केंद्र में नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। एसपी शुभम आर्य ने सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें सेवा के मूलभूत कर्तव्यों एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। ताकि वे कानून व्यवस्था की रक्षा तथा जन सेवा हेतु सदैव तत्पर रहें। बता दें कि ये सभी जिले में कुल 342 अभ्यर्थी सिपाही पद पर चयनित हुए हैं।