बक्सर: बक्सर में युवा कांग्रेस ने निकाली परिवर्तन पदयात्रा
Buxar, Buxar | Jun 30, 2025 युवा कांग्रेस के द्वारा बक्सर में परिवर्तन पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने किया। पदयात्रा शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए मुनीम चौक के पास समाप्त हुआ। पदयात्रा में युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रभारी राम सिंह चौधरी शामिल हुए।