बक्सर: दूसरे राज्यों के लोगों को शादी कराने का झांसा देकर ठगी करता था बक्सर का गिरोह, 2 महिलाओं सहित 3 लोग गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 30, 2025 दूसरे राज्यों के लोगों को शादी कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले रैकेट का भंडफोड़ हुआ है. इसका खुलासा विवाह के लिए बक्सर पहुंचे राजस्थान के एक युवक की शिकायत पर हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाई और उनके ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपितों को गिरफ्तार कर ली. गिरफ्तार होने वालों में दो महिला समेत तीन शामिल हैं.