बक्सर: बेबी देवी बनीं बक्सर नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद, प्रतिद्वंदी को 750 वोटों से हराया
Buxar, Buxar | Jul 1, 2025 बक्सर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद समेत दो पदों के लिए बाजार समिति परिसर में कराए गए उप चुनाव की मतगणना का परिणाम सोमवार को लगभग 6:00 बजे संध्या में घोषित किया गया. जिसमें उप मुख्य पार्षद पद का ताज बेबी देवी को मिला, जबकि वार्ड संख्या 20 के पार्षद पद के लिए हीना परवीन निर्वाचित हुई.