नवाबगंज: बाराबंकी में किसान मजदूर यूनियन को मिला नया नेतृत्व, वरिष्ठ अधिवक्ता बने विधिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
बाराबंकी के जिला सत्र न्यायालय परिसर स्थित बालाजी एसोसिएट चेंबर में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार करीब 1 बजे हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मिश्रा को सर्वसम्मति से विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चुना गया।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि देश की आजादी में अधिवक्ता समाज का योगदान अमर है।