नवाबगंज: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया, कब्जे से 1 अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद
थाना जहांगीराबाद पुलिस ने मंगलवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शंकर पुत्र कल्लू निवासी पीरबटावन थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत किया गया।