बीकानेर: व्यास कॉलोनी में भाजपा ने झालमुड़ी के साथ मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं में उत्साह
बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी उत्साह को अनोखे अंदाज में मनाते हुए बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी के साथ जीत का जश्न मनाया। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बंगाल में झालमुड़ी खाने का प्रसंग काफी चर्चित रहा था, जिसे अब जश्न का थीम बनाया गया। वरिष्ठ नेता दिलीप पूरी के नेतृत्व म