Public App Logo
ऋषिकेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बरसात की वजह से गंगा की सहायक चंद्रभागा नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे नदी तटीय क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि वहां खड़े कई वाहन पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बीच नदी में ही फंस गए। स्थानीय प्रशासन ने नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और लोगों से संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। "उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।" #Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh - Dehradun News