पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ में पुलिस महानिरीक्षक (उ0छो0 प्रक्षेत्र, बोकारो) सुनील भास्कर के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जिले में संगठित आपराधिक गिरोहों द्वारा की गई फायरिंग, आगजनी, पोस्टरबाजी सहित अन्य मामलों की समीक्षा की। बैठक में जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों, सर्विलांस, सीसीटीवी निगरानी एवं लंबित मामलों की स्थिति की भी जा