*प्रेस विज्ञप्ति*
*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चंबा*
*राजकीय महाविद्यालय चंबा में रिक्त अध्यापक पदों को जल्द भरने की मांग*
*अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित : ABVP*
*________________*
दिनांक 8 अक्टूबर 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष तुषार मेहता ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय चंबा में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस विषय को लेकर विद्यार्थी परिषद चंबा इकाई ने माननीय उपायुक्त चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग से इन रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है।
तुषार मेहता ने कहा कि महाविद्यालय में Sociology, Public Administration, Physical Education तथा JMC (Journalism & Mass Communication) जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक उपलब्ध नहीं हैं। अध्यापकों की कमी के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि Sociology विषय में अध्यापक न होने के कारण लगभग 300 से 350 विद्यार्थियों, जबकि Public Administration में अध्यापक के अभाव के चलते लगभग 250 से 300 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसी प्रकार Physical Education विषय में अध्यापक न होने से लगभग 300 से 330 विद्यार्थियों तथा JMC में अध्यापक के अभाव के कारण लगभग 40 से 50 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
तुषार मेहता ने कहा कि अध्यापकों के पद रिक्त होने का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी एवं शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है। सरकार को विद्यार्थियों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए सभी आवश्यक रिक्त पदों को शीघ्र भरना चाहिए।
उन्होंने प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि Sociology, Public Administration, Physical Education और JMC सहित महाविद्यालय में रिक्त सभी आवश्यक अध्यापक पदों को समयबद्ध तरीके से भरा जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेवार प्रदेश सरकार रहेगी
*जारीकर्ता:*
*तुषार मेहता*
*इकाई अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,* *चंबा हिमाचल प्रदेश*
Chamba, Chamba | Oct 8, 2026