बरहेट: बरहेट पुलिस ने बोड़बांध गांव में रेल ट्रैक विस्फोट मामले के आरोपी के घर चिपकाए इश्तहार
बरहेट थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के बोड़बांध गांव निवासी श्री चांद मुर्मू पिता बल्लू मुर्मू के घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार चिपकाए । पुलिस ने यह कार्रवाई फरक्का ललमटिया MGR रेल लाइन पर पूर्व में हुए विस्फोट की घटना से जुड़े मामले में आरोपी को न्यायालय में उपस्थित कराने के उद्देश्य से की।