तेज रफ्तार टेंपो ने तोड़ा सबरी रेलवे फाटक, क्रॉसिंग बंद होने से आवागमन बाधित
मिर्जापुर। गुरुवार शाम सबरी रेलवे फाटक पर तेज रफ्तार टेंपो चालक ने बंद रेलवे क्रॉसिंग में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्रॉसिंग से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे फाटक टूटने की सूचना पर पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टेंपो चालक को पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फाटक क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग द्वारा फाटक की मरम्मत कराकर जल्द संचालन शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।