हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। कुमाऊं जोन के मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि रेलवे प्रकरण से जुड़ी विवादित भूमि पर फिलहाल कोई नया बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है और न ही वहां नया काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग पूरे बनभूलपुरा क्षेत्र सहित हल्द्वानी में पहले से लगे पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है। जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें अधिक हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, ताकि मीटर से छेड़छाड़ या गड़बड़ी होने पर उसका पता लगाया जा सके। मुख्य अभियंता के मुताबिक, नैनीताल जिले में 70 प्रतिशत से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अधिक आने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि मीटर एनएबीएल लैब से परीक्षण किए हुए हैं। शिकायतों के आधार पर करीब 2,000 चेक मीटर भी लगाए गए, लेकिन अब तक किसी मीटर के तेज चलने की पुष्टि नहीं हुई है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Banbhoolpura #Uttarakhand #UttarakhandNews #SmartMeter #ElectricityDepartment #PowerDepartment #ElectricityTheft #PowerTheft #SmartElectricityMeter #ShekharChandraTripathi #Kumaon #Nainital #NainitalNews #ElectricityConnection #RailwayLand #PowerSupply #ElectricityBill #MeterTesting #NABL #EnergyManagement #UttarakhandPower #LocalNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews