गुना: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेज़ी लाने पर दिया ज़ोर
गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 8 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिले के सभी एसडीएम को जनगणना कर समय से पहले पूरा करने, अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही, राजस्व वसूली में तेजी लाने, नरवाई जलाने पर कड़ी कार्यवाही, फील्ड निरीक्षण, मोबाइल कोर्ट, सीएम हेल्पलाइन और लंबित नामांतरण प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए।