हमीरपुर: मौदहा के उरदना में श्याम नाला में बड़ा हादसा, बेटे को बचाने कूदा पिता तेज बहाव में बहा.
मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम उरदना में श्याम नाला में मछली पकड़ने के दौरान हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे रपटा पार करते समय 10 वर्षीय मोहित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में बहने लगा। बेटे को डूबता देख उसके पिता रामकिशोर उर्फ डगरू और साथ मौजूद गणेशा उसे बचाने नाले में कूद पड़े।
इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर रामकिशोर उर्फ डगरू (45) गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने काफी देर तक उनकी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। सूचना पर मौदहा पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान जारी है।
#Hamirpur #Maudaha #Urdana #BreakingNews #HamirpurNews UPNews MauDahaNews RescueOperation श्यामनाला हमीपुर मौदहा हादसा तलाशअभियान