रॉबर्ट्सगंज: पुलिस लाइन में एसपी ने कोल्ड ड्रिंक की आड़ में हो रही शराब तस्करी और ₹65 लाख की बरामदगी की जानकारी दी
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी का खुलासा किया,अवैध शराब लाहौरी जीरा कोल्डड्रिंक की पेटियों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही थी, यह सफलता रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और चौकी हिंदुआरी की संयुक्त टीम को मिली है,पंजाब में बिक्री के लिए लिखी 625 पेटियों से 9,588 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है जिसमें रॉयल स्टैग और रॉयल ग्रीन ब्रांड की शराब बरामद हुई है।