*अवगत कराना है कि दिनांक 14.11.2026 की रात्रि लगभग 21:30 बजे थाना नगरा के नेछुआडीह के पास एक वोक्स वैगन वर्टस कार जिसमें 04 लोग सवार थे, अनियन्त्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें बैठे चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, घायलों के नाम (1) गोलू ठाकुर पुत्र कमलेश ठाकुर उम्र 21 वर्ष (2) कुनाल पासवान पुत्र रविन्द्र पासवान उम्र 24 वर्ष (3) धनंजय पटेल पुत्र रामप्रकाश उम्र करीब 26 वर्ष समस्त निवासी गौआ पार थाना नगरा बलिया (4) अभिषेक पटेल पुत्र प्रमोद पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी जमुआव बलिया, जिनको उपचार हेतु मऊ अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। विधिक कार्यवाही की जा रही है, कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Nov 15, 2026