बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तेग बहादुर मार्केट में शव मिलने से सनसनी फैल गई। तुरंत ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वही चौकीदार ने जानकारी दी कि यह व्यक्ति रात्रि के समय यही पर रहता था।