फरीदपुर: सिंघाई मुरावान में हादसे को दावत देता पानी, छोटी बहगुल का बढ़ा जलस्तर पुल के ऊपर पानी
भुता। लगातार हो रही बारिश के चलते भुता क्षेत्र में छोटी बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डोहरा-केसरपुर मुख्य मार्ग पर सिंघाई मुरावान के पास पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है। पानी के दबाव से सड़क के कटने का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर रास्ते पर आवागमन रोक दिया है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है।