भाद गांव में पारिवारिक तनाव के चलते किसान ने किया जहर का सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के भाद गांव में पारिवारिक तनाव के चलते किसान सत्यनारायण द्विवेदी ने खेत में बनी झोपड़ी में जहर पी लिया । जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने किसान को सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया । जिला अस्पताल में इलाज के दौरान किसान सत्यनारायण की मौत हो गई । बुधवार की सुबह 10 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है ।