पांडू: पीएम श्री अपग्रेड प्लस-2 हाई स्कूल, रतनाग में विद्यार्थियों को मिट्टी जांच की जानकारी दी गई
Pandu, Palamu | Sep 1, 2026 पांडू प्रखंड के पीएम श्री अपग्रेड प्लस-2 हाई स्कूल रतनाग में मंगलवार को विद्यालय मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को मिट्टी जांच से संबंधित महत्वपूर्ण एवं विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मिट्टी की गुणवत्ता, उसकी जांच की प्रक्रिया तथा मृदा स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।