मंझनपुर: सचिवालय के पास नुमाइश और हर्ष फायरिंग मामले पर डीएम ने कहा, युवक के खिलाफ एसडीएम और सीओ करेंगे जांच, दर्ज होगा मुकदमा
जिलाधिकारी मधुसूदन में मंगलवार दोपहर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि सराय अकिल थाना इलाके के रहने वाले देव रस्तोगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।वायरल वीडियो के बारे में उन्होंने बताया कि इधर-उधर फायरिंग पिस्टल से की जा रही है।सचिवालय के पास का भी वीडियो वायरल किया गया है।बताया कि एसडीएम और को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।