मंझनपुर: भाकियू अम्बावता के किसानों ने गौशाला और रास्ता बनवाने की मांग उठाई, नहीं होने पर डीएम को ज्ञापन सौपेंगे
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अगुवाई में सोमवार को समय 1 बजे कार्यकर्ताओं ने सिराथू तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए गौशाला व खराब रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग की गई। मंझनपुर में जिलाध्यक्ष ने बताया मांगे पूरी न होने पर किसान मंझनपुर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौपेंगे।