मंझनपुर: युवक की बीमारी ठीक करवाने के बहाने जालंधर ले जाकर धर्म परिवर्तन करवाने वाले आरोपी को मंझनपुर पुलिस ने भेजा जेल
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां निवासी एक युवक की सर्वाइकल की बीमारी ठीक कराने के बहाने जालंधर (पंजाब) ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया गया। बाद में गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मंझनपुर बाजार निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।