#DesertStormNews #Jaisalmer #JaisalmerNews #NagarParishad #SwachhJaisalmer #RajasthanNews #JaisalmerUpdates #BreakingNews #DesertStormNewsNetwork
जैसलमेर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर परिषद आयुक्त पवन कुमार और सभापति विजय डांगरा के निर्देशानुसार स्वच्छता टीम द्वारा लगातार दो दिन से सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम ने शहर के हनुमान चौराहा, गीता आश्रम चौराहा, शिव रोड, मदरसा रोड और गड़ीसर चौराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की और कुल 36 हजार 700 रुपए की जुर्माना राशि वसूली। इसके साथ ही यातायात में बाधक बन रहे आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम भी चलाई गई, जिसके तहत शहर के मुख्य चौराहों से 49 आवारा पशुओं को पकड़कर तुलसी गोशाला में भिजवाया गया
Jaisalmer, Jaisalmer | Nov 24, 2026