चांडिल: चौका थाना क्षेत्र से गुमशुदा दो लड़कियां, एक महिला और उनके बच्चे को पुलिस ने किया बरामद
चौका थाना क्षेत्र के दो गुमशुदा लड़की,1 महिला एवं उनके 5 वर्ष के पुत्र को चौका पुलिस ने प्रोजेक्ट मिलाप के तहत बरामद किया।सभी गुमशुदा चौका थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों के है।थाना प्रभारी सोनू कुमार ने सोमवार शाम को बताया कि सभी गुमशुदा अपने घर से चले गए थे।जिसकी शिकायत पराजिनों द्वारा थाना में किया गया था।प्रोजेक्ट मिलाप के तहत सभी को सकुशल बरामद किया।