हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर गंदे नाले के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, 90 पव्वे देसी शराब बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर गंदे नाले के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से देसी शराब के 90 पव्वे भी बरामद किए गए हैं। आरोपी तस्कर लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने जाल बिछाया और उसे दबोचने में सफलता हासिल की। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया।