हरिद्वार: लालचंद वाला गांव में ग्रामीण के घर में हुई लूट का जल्द होगा खुलासा, रोशनाबाद मुख्यालय में एसएसपी ने दी जानकारी
खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंद वाला गांव में ग्रामीण के घर हुई लूट की वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा। रोशनाबाद मुख्यालय में रविवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने यह जानकारी दी। एसएसपी ने कहा कि लूट के पीड़ित परिवार के बयानों में थोड़ा विरोधाभास नजर आ रहा है एसपी देहात खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर स्तिथि स्पष्ट कर दी जाएगी।