हरिद्वार: ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी, नो एंट्री में घुसने पर 22 ऑटो और ई-रिक्शा किए सीज, 72 का काटा चालान
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए रविवार को अधिकारी सड़क पर उतरे और नो एंट्री जोन में घुसने पर 22 ऑटो, ई रिक्शा को सीज कर दिया और साथ ही 72 का चालान भी काटा गया। रविवार को CPU इंचार्ज हितेश शर्मा और CO ट्रैफिक नताशा सिंह ने खुद कमान संभाली और यातायात के नियमो का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ऑटो और ई रिक्शा के अलावा दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे।