खंडवा नगर: कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, चार प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई निगरानी
सावन में ओंकारेश्वर जाने वाले हजारों कावड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के चार प्रमुख कावड़ मागों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। जानकारी सोमवार सुबह 11 बजे की है ।