प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के उपलक्ष्य में भाजपा ग्रामीण मंडल बैरगनिया की मंडल कार्यशाला आयोजित
बैरगनिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बैरगनिया द्वारा आगामी 13 विस्तृत कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश निराला के नेतृत्व में आयोजित हुई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला सीतामढ़ी के जिला उपाध्यक्ष श्री दीपलाल बघेला जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हरिंदर राम, महामंत्री रणवीर कुमार मिश्रा, पारस साह, रघुनाथ पासवान, अजय कुमार, उदय महतो, रामलाल पासवान, उमाशंकर महतो, नागेंद्र महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष साकिब खान, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक श्याम सुंदर कुमार, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, सुशील झा, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम सुंदर साह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में आगामी 13 कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश निराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक यात्रा है। भाजपा ग्रामीण मंडल बैरगनिया के कार्यकर्ता आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता के साथ सफल बनाएंगे।